नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में शनिवार को एक याचिका दायर कर जांच के दौरान व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने और डिजिटल डेटा उपलब्ध कराने के संबंध में दिशानिर्देश बनाने का अनुरोध किया गया। याचिका में व्यक्तिगत और डिजिटल जानकारी तक पहुंच से जुड़ी जांच संबंधी शक्तियों के इस्तेमाल को विनियमित करने के लिए व्यापक और संविधान के अनुरूप सुरक्षा उपाय तैयार करने का अनुरोध किया गया है। पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की ओर से दायर याचिका में कहा गया है, ‘‘मौजूदा कार्यवाही की आवश्यकता जांच एजेंसियों द्वारा व्यक्तिगत डिजिटल डेटा एकत्र करने, उसे उपलब्ध कराने का अनुरोध करने, सुरक्षित रखने, उसकी जांच करने और इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए कानूनी रूप से लागू किए जा सकने वाले ढांचे की स्थापना से उत्पन्न हुई है।’’ अधिवक्ता अनूप प्रकाश अवस्थी के माध्यम से दायर याचिका में दलील दी गई कि ऐसी जानकारी तक निर्बाध या असंगत रूप से व्यापक पहुंच से किसी विशेष अपराध की जांच के लिए आवश्यक जानकारी से कहीं अधिक जानकारी उजागर हो सकती है। याचिका में कहा गया है कि इससे संविधान के तहत संरक्षित निजता के अधिकार का उल्लंघन हो सकता है।
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Home
Unlabelled
दिल्ली : जांच के दौरान व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने में दिशानिर्देश बनाने के अनुरोध को लेकर याचिका दायर
दिल्ली : जांच के दौरान व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने में दिशानिर्देश बनाने के अनुरोध को लेकर याचिका दायर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें