- भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा में महारास लीला और रुकमणी विवाह का वर्णन

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम लसूडिया परिहार में जारी सात दिवसीय भागवत कथा में गुरुवार को छठे दिन श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कथा में उधव चरित्र, महारासलीला और रुकमणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा व्यास पंकज कृष्ण महाराज ने बताया कि भगवान सदैव अर्धम के नाश के लिए अवतार लेते है उन्होंने कंसवध का विस्तार से वर्णन किया। गोपियों ने श्रीकृष्ण को पाने की इच्छा जताई। श्रीकृष्ण ने इस कामना को पूरा करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात यमुना तट पर महारास का आयोजन किया। बांसुरी की मधुर धुन सुनकर सभी गोपियां वहां पहुंच गईं। वृंदावन के निधिवन में श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य लीला दिखाई। जितनी गोपियां थीं, उतने ही श्रीकृष्ण के रूप प्रकट हुए। रुकमणी विवाह प्रसंग में कथा व्यास पंडित पंकज कृष्ण महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका ले आए। श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। विवाह संस्कार की सभी रस्में दिखाई गईं। माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी, जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य व प्रेमानंद शुरू हुआ। रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें