सीहोर : बढ़ियाखेड़ी में आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

सीहोर : बढ़ियाखेड़ी में आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व

  • अटल नव दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में भजन संध्या, डमरू आरती, गरबा और महाआरती के होंगे आयोजन

Sehore-navratri
सीहोर। शहर के बढ़ियाखेड़ी स्थित अटल पार्क में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अटल नव दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में क्षेत्रवासियों के सहयोग से शारदीय नवरात्रि पर्व आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नौ दिवसीय नवरात्रि के दौरान अटल पार्क में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।


नवरात्रि पर्व को लेकर अटल पार्क को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। समिति द्वारा पार्क में रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जिससे पूरा परिसर नवरात्रि के रंग में रंगा नजर आएगा। मां दुर्गा की स्थापना के साथ प्रतिदिन धार्मिक वातावरण में विशेष पूजन-अर्चन और आरती की जाएगी। समिति के अनुसार नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान भजन संध्या, डमरू आरती, गरबा और महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गरबा आयोजन में क्षेत्र की महिलाएं, युवतियां और युवा उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। वहीं भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की भक्ति में सराबोर होंगे। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाली मां की आरती सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस वर्ष नवरात्रि पर्व को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: