- दिसंबर तक पूरा होगा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 10 बोगियों वाले वाशिंग पिट का निर्माण
- भोला टॉकीज ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिए 1 नवंबर को पदयात्रा करेगा मंच
रेल विस्तार एवं विकास मंच ने वाशिंग पिट की स्वीकृति और निर्माण को अपने निरंतर संघर्ष का परिणाम बताया। मंच ने इस मांग को लेकर रविवार को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही, लंबे समय से बंद पड़े भोला टॉकीज रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की मांग को लेकर 1 नवंबर को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पदयात्रा आंदोलन करने का निर्णय लिया। निरीक्षण के दौरान रेल विस्तार एवं विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन एवं अशोक राय, राजद के राकेश कुमार ठाकुर, राम विनोद पासवान एवं मनोज कुमार राय, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी तथा सुशील कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें