मुंबई : यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस कर्नाटक में ‘रामायण’ के वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

मुंबई : यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस कर्नाटक में ‘रामायण’ के वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी

film-ramayana-distribution
मुंबई । अभिनेता यश की फिल्म निर्माण कंपनी "मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस" नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के कर्नाटक में वितरण की जिम्मेदारी संभालने जा रही है। फिल्म में यश रावण की भूमिका में हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस" अपने वितरण विभाग की स्थापना के साथ निर्माण के अलावा वितरण के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इसके तहत कंपनी भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल इस फिल्म को कर्नाटक के दर्शकों तक पहुंचाएगी। ‘रामायण’ को भारत के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक पर आधारित दो भागों वाली फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी कहानी भगवान राम की यात्रा, उनके वनवास, रावण द्वारा सीता के अपहरण और अच्छाई तथा बुराई की शक्तियों के बीच होने वाले युद्ध पर आधारित है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की "प्राइम फोकस स्टूडियोज" ने "डीएनईजी" और यश की "मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस" के सहयोग से किया है। मल्होत्रा ने इस परियोजना को महाकाव्य की भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के रूप में बनाया है। इसमें विस्तृत सेट, वेशभूषा और दृश्य प्रभावों के जरिये पौराणिक दुनिया को जीवंत करने का प्रयास किया गया है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए आर रहमान ने तैयार किया है। टेरी नोटरी और गाय नॉरिस इसके एक्शन दल का हिस्सा हैं। फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आईमैक्स सहित प्रीमियम प्रारूपों में रिलीज होगा। भारत के बाहर फिल्म के वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में इसका वितरण धर्मा प्रोडक्शंस करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: