नेपाल में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और सीमा पार सहयोग मजबूत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय नेपाल-भारत पर्यटन कार्यक्रम सोमवार को चितवन में शुरू होगा। आयोजकों ने यह जानकारी दी। ‘नेपाल-भारत क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट’ 2026 का आयोजन गैर-आवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए) की अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद और समृद्ध चितवन अभियान संयुक्त रूप से कर रहे हैं। एनआरएनए की अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद के प्रवक्ता सोमनाथ सपकोटा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल और भारत के बीच पर्यटन साझेदारी का विस्तार करना है। सपकोटा ने बताया कि भारत के विभिन्न शहरों से पर्यटन क्षेत्र के 21 उद्यमी और प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे नेपाली पर्यटन उद्यमियों, होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों और स्थानीय पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के साथ सीधे बैठकें करेंगे और कारोबारी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में कारोबारी बैठकें, परिचयात्मक दौरे तथा पर्यटन पैकेज विकसित करने और पर्यटकों के नियमित आगमन को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा शामिल होगी।
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
नेपाल-भारत सीमा पार पर्यटन कार्यक्रम 26 अक्टूबर से शुरू होगा
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें