दिल्ली : हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त, दो यात्री पकड़े गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

दिल्ली : हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त, दो यात्री पकड़े गए

two-arrest-with-gold-delhi-airpirt
नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से 332 ग्राम वजन की सोने की दो चेन जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 47.38 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्रियों को 26 अक्टूबर को टर्मिनल-तीन पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद उनकी गतिविधियों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने पर रोका गया। बयान में कहा गया कि उनके सामान की जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से गुजरने के दौरान तेज बीप की आवाज आने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों के अंतर्वस्त्रों में छिपाकर रखी गई 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन बरामद हुईं। इनका कुल वजन 332 ग्राम था। चेन को काले टेप और कार्बन पेपर में लपेटकर रखा गया था। बयान में कहा गया कि जब्त सोने की अनुमानित बाजार कीमत 47.38 लाख रुपये है और इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: