- धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है
अपने विचार साझा करते हुए सिमरन कौर कहती हैं, “धनतेरस हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है, क्योंकि यह बचपन की कई प्यारी यादें ताजा कर देता है। मुझे याद है कि हर साल मेरे माता-पिता घर के लिए सोना या कोई कीमती चीज खरीदते थे। परिवार की इस छोटी-सी परंपरा से जुड़ा उत्साह और खुशी आज भी मुझे याद है। बचपन से इन जश्नों को देखते हुए इस त्यौहार से मेरा एक खास जुड़ाव बन गया है। आज भी मैं धनतेरस पर कोई न कोई खास चीज जरूर खरीदती हूँ, ताकि परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ा सकूँ।” अभिनेत्री आगे कहती हैं, “मेरे लिए यह त्यौहार सिर्फ सोना या दूसरी चीजें खरीदने तक सीमित नहीं है। यह अपने घर में माँ लक्ष्मी का स्वागत करने और सुख, खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का अवसर है। मेरा यह भी मानना है कि प्यार, सुरक्षा और मन की शांति से भरा घर ही असली दौलत है। इस धनतेरस पर मेरी दिल से कामना है कि हर परिवार को आर्थिक स्थिरता मिले, अपने सपने पूरे करने के साधन मिलें और मुस्कुराने के अनगिनत मौके मिलें। सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ!”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें