मधुबनी, 3 नवंबर (रजनीश के झा)। मधुबनी के वाटसन उच्च विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तलवारबाजी की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । इस आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार, संदीप कुमार, राजन कुमार, अंकित कुमार ,प्रवीण कुमार ,राजेश कुमार ,शिवम कुमार, सत्यम कुमार ने अपनी अहम भूमिका रहा।
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
मधुबनी : राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें