- नेपाल से होगी अंतरराष्ट्रीय विस्तार की शुरुआत
संस्था की विश्वसनीयता और प्रभाव का प्रमाण उसके वैश्विक व राष्ट्रीय साझेदारों के विस्तृत पोर्टफोलियो में झलकता है। ब्रिज कम्युनिकेशंस ने अब तक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM Nepal / UN Migration), वाटरएड (WaterAid), वाटर फॉर पीपल इंडिया (Water For People India), तेरे देस होम्स (Terre des Hommes / Tdh), फैमिली हेल्थ इंटरनेशनल (FHI 360), जाइपाइगो (Jhpiego USA), थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन (TRF UK), अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थाओं के साथ काम किया है। इसके साथ ही संस्था ने वेदांता ग्रुप, एडुनेट फाउंडेशन, गुजरात महिला हाउसिंग ट्रस्ट (MHT), एक्शन फॉर फूड प्रोडक्शन (AFPRO), ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड (MAMTA-HIMC), सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (C3), डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स ग्रुप (DA) और सीईसीओडीईकॉन (CECOEDECON) सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय विकास संगठनों के साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्थापक गौहर आसिफ ने संस्था की इस पांच वर्षीय यात्रा पर प्रकाश डाला और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि ब्रिज कम्युनिकेशंस जल्द ही अपने अंतरराष्ट्रीय अभियानों की शुरुआत करने जा रही है, जिसका पहला चरण नेपाल ऑपरेशंस के साथ आरंभ होगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि 'टाई-डू मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड' (Tie-Do Integrated Marketing Pvt. Ltd.) के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिए संस्था अपनी सीमा-पार पैरवी, तकनीकी नवाचार, रचनात्मक क्षमता और जमीनी सरोकारों से जुड़ी रिपोर्टिंग को क्षेत्रीय एवं वैश्विक मंचों तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम का समापन रिमोट और फील्ड स्तर पर कार्यरत टीम के सदस्यों, दस्तावेजीकरण विशेषज्ञों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ, जिनकी निष्ठा और समर्पण ने ब्रिज कम्युनिकेशंस को जमीनी हकीकत, नीतियों और आम जनमानस के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें