पटना : सरकारी स्कूलों में रील बनाने पर बैन, बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

पटना : सरकारी स्कूलों में रील बनाने पर बैन, बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक

making-reel-ban-in-school-bihar
पटना, 04 नवम्बर , (रजनीश के झा) । बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक और कर्मचारी पढ़ाई के दौरान रील नहीं बना सकेंगे. स्कूल परिसर में रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में सरकारी शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया गया है. आदेश में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हुए वीडियो या रील बनाने पर भी रोक लगाई गई है. इसके साथ ही स्कूल परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश और स्वतंत्र रूप से वीडियो बनाने पर भी पाबंदी लगाई गई है. जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी बिना अनुमति के स्कूल परिसर में रील या वीडियो नहीं बना सकेंगे. 15 अगस्त, 26 जनवरी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी वीडियो या रील बनाने के लिए संबंधित नियंत्री पदाधिकारी से अनुमति लेनी होगी. अनुमति मिलने के बाद ही इस तरह की गतिविधि की जा सकेगी.आदेश में सोशल मीडिया पर रील और वीडियो अपलोड करने को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही गई है. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान बच्चों को शामिल कर रील बनाने या वीडियो शूट करने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित शिक्षक, कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं: