राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के अधिकारी हेडली से पूछताछ के लिए अमेरिका जाएँगे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 मार्च 2010

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के अधिकारी हेडली से पूछताछ के लिए अमेरिका जाएँगे !!

मुंबई हमलों के प्रमुख आरोपी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी अमरीका जाएंगे। इससे पहले भी भारत के कुछ अधिकारी अमरीका गए थे लेकिन उन्‍हें हेडली से पूछताछ की इजाजत नहीं दी गई थी।

मुंबई हमलों में अपना जुर्म कबूल चुका अमरीकी मूल का आतंकी डेविड कोलमैन हेडली इन दिनों अमरीकी जेल में बंद है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मुंबई में हुए आतंकी हमलों के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम के अमरीका जाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एनआईए की दो टीमें अमरीका जाने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने पिछले शनिवार यूएस अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर से बात करने के बाद बताया था कि भारत को हेडली से पूछताछ की इजाजत मिल गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: