पीएम के लिए आडवानी ने अन्साज को कोसा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

पीएम के लिए आडवानी ने अन्साज को कोसा.

लाल कृष्‍ण आडवाणी हमेशा मनमोहन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले रहते थे, आज उनके प्रति नम्रता दिखा रहे हैं। यह नम्रता है असांज के उन बयानों को लेकर जिसमें उन्‍होंने मनमोहन सिंह के खिलाफ टिप्‍पणियां की हैं। आडवाणी असांज पर बरसते हुए बोले कि विकीलीक्‍स के संपादक की कई बातें गलत हो सकती हैं।

अमेरिकी दूतावास के केबल्‍स को आधार बनाकर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले असांज पर बरसते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आडवाणी बोले कि मनमोहन सिंह निजी तौर पर भ्रष्‍ट नहीं हैं। दूसरों के भ्रष्‍ट आचरण का आरोप प्रधानमंत्री पर लगाना ठीक नहीं है। असांज या किसी भी विदेशी के ऐसे आरोपों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

आडवाणी ने अपने ब्‍लॉग पर लिखा कि भ्रष्‍टाचार के मामलों में मनमोहन सिंह को अकेले घेरना गलत होगा। असल में पूरे तंत्र को घेरने की जरूरत है। इसके अलावा आडवाणी ने अंग्रेजी अखबार द हिन्‍दू की तारीफ करते हुए कहा कि उसने देश की जनता के समक्ष विकीलीक्‍स के खुलासों को शालीनता के साथ पेशकर सराहनीय कार्य किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: