केदारनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के लिए मठ तैयार :जयेंद्र सरस्वती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

केदारनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के लिए मठ तैयार :जयेंद्र सरस्वती

कांची मठ के प्रमुख जयेंद्र सरस्वती ने गुरुवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित केदारनाथ के शिव मंदिर के पुनरुद्धार का जिम्मा लेने के लिए मठ पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर को कोई नुकसान हुआ है तो उसका जायजा लेने के लिए मठ ने व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मंदिर अपने देश की धरोहर और सांस्कतिक संपन्नता का स्मारक है और इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। यह इस प्राकृतिक आपदा को भी झेल गया, यह तथ्य इसकी पवित्रता का सबूत है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने उत्तराखंड में हुयी भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से केदारनाथ मंदिर के आसपास और शहर में व्यापक तबाही हुयी थी। उन्होंने कहा कि मठ ने उत्तराखंड सरकार को सूचित किया है कि वह पुनर्निमाण के लिए पुरातत्व सव्रेक्षण या किसी अन्य धार्मिक संस्थान की मदद लेने के लिए तैयार है।

आचार्य ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कुछ लोगों के इस दिग्भ्रमित विचार को त्याग दिया गया है कि मंदिर को कहीं और स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रयास भारी नुकसानदेह होता।

कोई टिप्पणी नहीं: