शीला दीक्षित ने माना, आम आदमी पार्टी ने खींचा है लोगों का ध्यान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

शीला दीक्षित ने माना, आम आदमी पार्टी ने खींचा है लोगों का ध्यान.

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने स्वीकार किया कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि उन्होंने संदेह जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यह वोट में तब्दील हो पाएगा.

चुनावों में लगातार चौथी जीत के लिए कांग्रेस के अभियान की अगुवाई कर रही दीक्षित ने ‘आप’ को एक ‘नये प्रतिभागी’ के तौर पर उल्लेख तो किया लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही है.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मैदान में यह एक नया प्रतिभागी है. इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि यह कोई प्रभाव छोड़ पाएगी. बीजेपी हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही है. गौरतलब है कि 'आप' ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है और तमाम सर्वे में यह पार्टी बड़ा वोट शेयर लेती दिख रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: