श्रीसंत 12 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 नवंबर 2013

श्रीसंत 12 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे


sreesanth marriageस्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत 12 दिसंबर को गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। श्रीसंत की होने वाली पत्नी जयपुर के शाही परिवार से हैं। श्रीसंत के एक नजदीकी सहयोगी ने यह जानकारी दी। श्रीसंत के नजदीकी ने बताया कि श्रीसंत का विवाह उनके भाई की देख-रेख में हो रहा है।

पहचान की गोपनीयता की शर्त पर श्रीसंत के नजदीकी ने बताया, "विवाह 12 दिसंबर को गुरुवायूर मंदिर में होगा। उसी दिन शाम में कोच्चि में विवाह समारोह होगा। अगले दिन भी कोच्चि में ही एक और विवाह समारोह होगा।"

दोनों के बीच पिछले कई वर्षो से संबंध चल रहा था, और स्पॉट फिक्सिंग के बाद जब श्रीसंत को जेल हुई तो ऐसी कठिन परिस्थितियों में उनकी भावी पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया और उनका सहारा बनीं।

इंडियन प्रीमियर लीग के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 16 मई को गिरफ्तार होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीसंत के खिलाफ किए गए जांच के बाद उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: