रामविलास हाजीपुर से, चिराग जमुई से होंगे लोजपा प्रत्याशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 मार्च 2014

रामविलास हाजीपुर से, चिराग जमुई से होंगे लोजपा प्रत्याशी


ram vilas chirag
लोकजनशक्ति पाार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान बिहार के हाजीपुर सीट से तथा उनके पुत्र चिराग पासवान जमुई सीट से लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पटना में रामविलास पासवान ने शनिवार को लोजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत उन्हें बिहार में सात सीट मिली है। 

जारी सूची के अनुसार रामविलास पासवान हाजीपुर जबकि चिराग पासवान जमुई से प्रत्याशी होंगे। रामविलास के भाई रामचन्द्र पासवान समस्तीपुर से, पार्टी के उपाध्यक्ष सूरजभान की पत्नी वीणा सिंह मुंगेर से तथा रामकिशोर सिंह को वैशाली से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के प्रवक्ता सत्यानंद शर्मा नालंदा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। 

उन्होंने बताया कि खगड़िया सीट पर पार्टी प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोजपा पिछले दिनों राजग में शामिल हो गई थी और उसे बिहार में गठबंधन के तहत सात सीट दी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: