स्विस ओपन के लिए सायना को छठी वरीयता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 मार्च 2014

स्विस ओपन के लिए सायना को छठी वरीयता


saina nehwal
भारत के अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट के लिए छठी वरीयता दी गई है। सेंट जाकोबशेल में आयोजित होने वाले इस 125,000 डॉलर इनामी में सायना दो बार खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं। सायना के सामने इस साल उस खिताब को फिर से हासिल करने की चुनौती है, जो उन्होंने 2011 और 2012 में जीते थे।

बीते साल सायना हालांकि सेमीफाइनल में हार गई थीं। इस साल भारत की एक अन्य महिला स्टार पीवी सिंधु को सातवीं वरीयता मिली है। महिला वर्ग में सायना और सिंधु के अलावा शैली राणे को मुख्य दौर में जगह मिली है। पुरुष वर्ग में पारूपल्ली कश्यप को तीसरी वरीयता मिली है। कश्यप के अलावा पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत को पांचवीं वरीयता मिली है।

पुरुष वर्ग में मुम्बई के आनंद पवार भी जगह पाने में सफल रहे हैं। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को महिला युगल के मुख्य दौर में जगह मिली है जबकि पोनप्पा को तरुण कोना के साथ मिश्रित युगल मुकाबलों के मुख्य दौर में स्थान मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: