आतंकवादियों से मिलना चाहते थे मनमोहन : यासीन मलिक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

आतंकवादियों से मिलना चाहते थे मनमोहन : यासीन मलिक


yasin malik
अलगाववादी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासिन मलिक का कहना है कि देश के पूर्व प्रधानंत्री मनमोहन सिंह आतंकवादियों से मिलना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने उनसे मदद मांगी थी। मलिक ने एक टीवी पर शो में कहा कि मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों से संपर्क के लिए उनसे मदद मांगी थी।

मलिक के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के मद्देनजर मनमोहन आतंकवादी नेतृत्व से संपर्क के इच्छुक थे। मलिक ने कहा, "वर्ष 2006 में मेरी मनमोहन सिंह से मुलाकात हुई थी। इस दौरान मैंने उनसे शांति प्रक्रिया में आतंकवादियों को भी शामिल करने के लिए कहा था। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा था उन्हें इस संबंध में हमारी मदद की जरूरत है।"

हालांकि जेकेएलएफ नेता ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि मनमोहन सिंह की कथित इच्छा के मद्देनजर उन्होंने आतंकवादियों से संपर्क साधा या नहीं।  जम्मू एवं कश्मीर पर जेकेएलएफ की नीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कश्मीर को भारत अपना अभिन्न हिस्सा और सिर का ताज मानता है, जबकि पाकिस्तान इसे कंठ की नस मानता है।" उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी की यही राय है कि इसका भविष्य कश्मीरी नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से तय करें। हमारी राजनीतिक भावना यही है कि हम आजादी चाहते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: