नीतीश को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए : शकुनी चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

नीतीश को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए : शकुनी चौधरी


shakuni chaudhary
बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने मंगलवार को बागी तेवर दिखाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म से राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को अहंकारी बताते हुए कहा कि लालू हर रोज नीतीश की बेइज्जती कर रहे हैं परंतु नीतीश को शर्म नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश में अगर थोड़ी सी भी शर्म हो तो उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। 

उन्होंने राजद और जद (यू) के गठबंधन के भविष्य में पूछे जाने पर कहा कि अहंकारी का नाश हुआ है। उन्होंने नीतीश पर हमला करते हुए कहा, "नीतीश साजिशकर्ता जरूर हो सकते हैं परंतु नेता नहीं हो सकते।" उल्लेखनीय है कि शकुनी बिहार के नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी के पिता हैं और बिहार के मंत्री भी रह चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: