बिहार के मोतिहारी में ट्रेन और ऑटो की टक्कर, 4 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

बिहार के मोतिहारी में ट्रेन और ऑटो की टक्कर, 4 की मौत


bihar map
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली-सेमरा रेलखंड के एक मानव सहित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को एक ट्रेन की चपेट में यात्रियों से भरे एक ऑटो के आ जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के सेमरा-सुगौली रेलखंड के गुमटी संख्या 169 से क्षमता से अधिक भरा एक ऑटो गुजर रहा था तभी मुजफ्फरपुर से देहरदून जा रही राप्ती-गंगा एक्सप्रेस आ गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो पर 20 से ज्यादा यात्री सवार बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 

अपुष्ट खबरों के मुताबिक मृतकों की संख्या 18 से ज्यादा बताई जा रही है। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विशेष ट्रेन से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं जबकि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: