- आॅडी की 28 डीलरशिप्स के 279 टैक्नीशियंस और सर्विस ऐडवाइज़र्स ने इस भारतीय प्रतिस्पर्धा में मुकाबला किया
- आॅडी लुधियाना ने टैक्नोलाॅजी में तथा आॅडी हैदराबाद ने सर्विस कैटेगरी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
- विजेता टीमें 2015 की तीसरी तिमाही में होने वाले वल्र्ड फाइनल्स में मुकाबला करेंगी
दिसंबर 2014ः आॅडी ट्विन कप के चैथे संस्करण में 279 डीलर टैक्नीशियंस और सर्विस ऐडवाइज़र्स ने हिस्सा लिया, ये सभी भारत भर की आॅडी डीलरशिप्स से आए थे। 93 टीमों ने भाग लिया जिनमें से 6 टैक्नीकल और 6 सर्विस टीमों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई, दो दिन चले मुकाबले में टीमों ने चैम्पियनशिप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की। आॅडी लुधियाना की टीम ने टैक्नोलाॅजी कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सर्विस कैटेगरी में आॅडी हैदराबाद शीर्ष पर रही। आॅडी इंडिया के प्रमुख श्री जो किंग ने आॅडी हैदराबाद को सर्विस के लिए आॅडी ट्विन कप ट्राॅफी प्रदान की जबकि आॅडी इंडिया के आफ्टर सेल्स प्रमुख श्री अलेक्सिस जोसफ ने आॅडी लुधियाना को टैक्नोलाॅजी के लिए ट्राॅफी से नवाज़ा।
आॅडी इंडिया के प्रमुख श्री जो किंग नेे कहा, ’’व्यक्तिगत सेवा और अनुकूल समाधान हमारी आफ्टर सेल्स रणनीति का हिस्सा हैं। बिक्री से पहले और बिक्री के बाद हम अपने ग्राहकों को एक खास लक्जरी अनुभव देने में यकीन करते हैं। आॅडी ट्विन कप का भारत में यह चैथा साल है और यह सही मायनों में दिखाता है कि आॅडी के सहयोगी उपभोक्ता संतुष्टि के लिए न सिर्फ उत्कृष्टता के साथ काम कर रहे हैं बल्कि अपनी क्षमता में सुधार के लिए भी कोशिश करते हैं। यह प्रतिस्पर्धा हमारी डीलरशिप्स के उपभोक्ता केन्द्रित दृष्टिकोण तथा सेवओं की बेहतरी में उनके निरंतर प्रयास की प्रभावशाली परिचायक है। अपनी सेवाओं के साथ हमने उपभोक्ता संतुष्टि में काफी वृद्धि की है और हम इसे और भी बेहतर बनाना चाहते हैं। इसे ही हम कहते हैं - आॅडी टाॅप सर्विस।’’
आॅडी ट्विन कप टैक्नीशियन एवं सर्विस ऐडवाइज़र डायग्नोस्टिक और रिपेयर के क्षेत्रों के साथ-साथ कस्टमर सपोर्ट में भी मुकाबला करते हैं। उच्च क्षमता युक्त आॅडी माॅडलों ने इस साल की प्रतियोगिता के लिए सैद्धांतिक व व्यावहारिक कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाई। काम की वास्तविक स्थितियों में शीर्ष प्रदर्शन हासिल करने के लिए विशेषज्ञ क्षमता के अतिरिक्त सर्विस ऐडवाइज़र्स तथा सर्विस टैक्नीशियंस के मध्य करीबी एवं कुशल सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है।
आॅडी हैदराबाद की टीम ने सर्विस कैटेगरी में अनुकरणीय कौशल दिखाया जबकि आॅडी लुधियाना ने टैक्नीकल कैटेगरी में तकनीकी सटीकता का प्रदर्शन किया और इस प्रकार वे इस करीबी भारतीय मुकाबले में विजेता बन कर उभरे। आॅडी बैंगलुरु ने टैक्नोलाॅजी व सर्विस दोनों ही श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता टीमें 2015 की तीसरी तिमाही में यूरोप में होने वाले वल्र्ड फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां वे 40 देशों की 80 टीमों से मुकाबला करेंगी। आॅडी ट्विन कप 2014 वल्र्डवाइड फाइनल्स में अंतर्राष्ट्रीय आॅडी डीलरशिप्स से 75 टीमों (219 सर्विस कर्मचारियों के साथ) ने भाग लिया। इससे पहले हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7800 प्रतिभागियों के साथ 2600 टीमों ने भाग लिया था।
आॅडी नैशनल ट्विन कप में आॅडी एजी के तीन अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की - उवे फ्रीस (आफ्टर सेल्स मैनेजर, दक्षिण पूर्व एशिया, भारत), मार्कस आइज़नराइडर और क्लाॅस श्मिड (सर्विस मार्केटिंग/ईवेंट्स/कम्यूनिकेशन, आॅडी एजी)। इस आयोजन की गुणवत्ता एवं मापदंड ने नए मानक स्थापित किए जिनसे तीनों अधिकारी बहुत प्रभावित हुए।
’’टैक्नोलाॅजी एवं सर्विस टीमों ने जिस तकनीकी जानकारी का प्रदर्शन किया है उसे देख कर मैं बहुत प्रसन्न हूं। उन्होंने आॅडी एजी के फ्रेमवर्क पर बेहतरीन काम कर दिखाया है जिससे उनकी काबिलियत का पता चलता है और यह सुनिश्चित हुआ है कि वे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों के समकक्ष आॅडी की सेवाएं प्रस्तुत कर रहे हैं। इस किस्म के चुनौतीपूर्ण माहौल में यह अद्वितीय प्रदर्शन वास्तव में बेहद सराहनीय है,’’ श्री किंग ने कहा। 1996 से आॅडी ट्विन कप हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है और इसमें आॅडी डीलर नैटवर्क के सभी सदस्य हिस्सा लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें