काठमांडू 30 दिसंबर, यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल (माओवादी ) के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड ने आज कहा कि तराई क्षेत्र के आंदोलन के कारण भारत तथा नेपाल की सीमा पर लम्बे समय से चल रहा अवरोध जल्दी समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी ओर से मधेसी समस्या को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें आशा है कि विरोध प्रदर्शन और सीमा की नाकेबंदी जल्दी समाप्त होगी। माओवादी नेता श्री दहल राजधानी में लुम्बिनी कपिलवस्तु विश्व अभियान दिवस की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर अायोजित समारोह में भाषणा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के महत्व को लेकर अन्तरराष्ट्रीय अभियान चलाना गौरव की बात है। इस अभियान से महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली के बारे में भ्रम को दूर करने में सहायता मिली है। यह अभियान अमेरिका तथा अास्ट्रेलिया में भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान इस लिए चलाया जा रहा है ताकि महात्मा बुद्ध के भारत में जन्म लेने का भ्रम दूर हो सके। श्री दहल ने इस अवसर पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति भेंट की, जो आस्ट्रेलिया के संग्रहालय में रखी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें