रायपुर 01 मई, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 82 मीटर ऊंचे पोल पर कल राष्ट्रीय धवज फहराया गया।यह देश का सबसे ऊंचा तिरंगा बताया गया है। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने राजधानी के तेलाबांधा तालाब परिसर (मैरीन ड्राइव) में हजारों नागरिकों की उपस्थिति में तिरंगे को फहराया। डॉ.सिंह ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की आन-बान और शान का प्रतीक होगा।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य की तेजी से हो रही तरक्की का प्रतीक है। डॉ.सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हजारों देशभक्तों ने भारत माता की मुक्ति के लिए इसी तिरंगे से प्रेरणा लेकर कठिन संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा शान से तभी फहराएगा जब गरीब से गरीब व्यक्ति को भी उसका अधिकार मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद रमेश बैस ने की। उल्लेखनीय है कि मैरीन ड्राईव में यह तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है।यह 82 मीटर ऊंचे पोल पर फहराया गया है। इसका आकार 150 गुणा 70 फीट और 60 किलो वजनी है।
रविवार, 1 मई 2016
रायपुर में फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें