बेगूसराय (बिहार) की खबर (24 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 24 जून 2016

बेगूसराय (बिहार) की खबर (24 जून)

मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफास

begusarai-news
प्रद्योत कुमार,बेगूसराय।आज बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टाउनशिप रिफाइनरी कॉपरेटिव के समीप सिंटू कुमार,पे0 दिलीप पोद्दार,सा0 हरपुर,थाना रि फाइनरी,बेगूसराय को गिरफ्तार कर,उसके बयान पर गिरोह के अन्य सदस्य चोर भी पकड़े गए,जिसमें,मो0 जावेद,पे0 मो0 निसार अहमद,सा0 गोविंदपुर,थाना रिफाइनरी ओपी,बरौनी।मो0 सनोबर,पे0 शकील अहमद,सा0 रजौड़ा,थाना मुफसिल।कपिलदेव कुमार,पे0 अनिल सिंह,सा0 मोसादपुर,थाना रिफाइनरी,ओपी  ।दिलीप कुमार महतो,पे0 स्व अमरेश महतो,सा0 मानोपुर,रुदौली,थाना बछवाड़ा।मो0 खुर्शीद उर्फ़ गुलाब,सा0 देवना,वॉर्ड न0 4 थाना बरौनी।सू रज कुमार,पे0 विनोद सिंह,सा0 थाना डंडारी,सभी का ज़िला बेगूसराय।मृत्यंजय कुमार,पे0 कोको पोद्दार उर्फ़ बंटी पोद्दार,सा0 मदारपुर,थाना महेशखूंट,ज़िला खगड़िया पर इसके अलावे बलिया थाना,काण्ड संख्या 350/14,दिनाक 05.10.14,धारा 395भा द वि एवं बलिया कांड संख्या 293/14,दिनांक 23.08.14,धारा 395भा द वि।साहेबपुर कमाल,काण्ड स0 284/14,दिनांक 18.10.14 धारा 395/397 भा द वि।साहेबपुर कमाल थाना,काण्ड स0 313/14,दिनांक 15.11.14,धारा 399/402,भा द वि एवं 25(1-बी)ए/26 शस्त्र अधिनियम।जी आर पी,नौगछिया में फरार चल रहे हैं।चोरी के 08 गाडी जिसमें एक गाडी पूर्ण रूपेण खुला हुआ था को बरामद किया गया।बरौनी थाना एवं नगर थाना के विभिन्न कांडों में चोरी की सभी गाडी उल्लेखित है।पकड़े गये आठो अभियुक्तों ने चोरी में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया।छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जेड मोबाइल कर्मी,पु0नि0 सह थानाध्यक्ष मो0 अली साबरी,नगर थाना,पु0नि0 सह थानाध्यक्ष मो0 इरशाद आलम,मुफसिल थाना,अ0नि0 यशोदानंद पाण्डे,अ0नि0 रंजन सिंह,अ0नि0 वीरभद्र सिंह,अ0नि0 अरुण कुमार सिंह,अ0नि0 मुकेश कुमार,अ0नि0 राकेश कुमार,सि0स0 668 धर्मेन्द्र राम,सि0स0 259 सियाराम सिंह,सि0स0 39 विधान कामद, सि0स0 120 विश्वनाथ प्रसाद चंद्रवंशी,सी0स0 679 अमीर आलम,सभी नगर थाना के हैं।उक्त जानकारी नगर थाना बेगूसराय के प्रेस वार्ता में दी गई।आरक्षी अधीक्षक,बेगूसराय श्री रंजित कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व का ये परिणाम है कि लगातार पुलिस एक से बढ़कर एक आपराधिक मामला का उद्भेदन कर सफलता का सोपान चढ़ रही है,इससे पुलिस के प्रति ज़िला वासियों का विश्वास बढ़ता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: