काबुल.23 जुलाई, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों के प्रदर्शन के दौरान आज हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 80 लोग मारे गये और 230 से अधिक लोग घायल हुए। हजारा समुदाय को निशाना बनाकर पहले भी हमले को अंजाम देने वाले इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस की न्यूज एजेंसी अमाक के अनुसार दो आतंकवादियों ने काबुल में शियाओं के एक समूह पर हमला किया। आईएस के कट्टर प्रतिरोधी तालिबान ने हमले में संलिप्तता से इनकार करते हुए अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया है कि यह हमला गृह युद्ध शुरू कराने के लिए किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माइल कावूसी ने मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। गृह मंत्रालय ने भी मृतकों एवं घायलों की संख्या की पुष्टि की है।
रविवार, 24 जुलाई 2016
काबुल में दोहरे आत्मघाती हमले में 80 मरे,230 से अधिक घायल
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें