मधुबनी 13 जून बिहार में शराब की तस्करी को लेकर चलाये गये एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मधुबनी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है । मधुबनी के नगर थाना अंतर्गत राम चौक और पंडौल थाना में अलग अलग छापेमारी में शराब की भारी मात्र की बरामदगी की गई । इस छापेमारी में कुल चार लोग संतोष सिंह, संजय यादव, नकुल राय, फूल कुमार की गिरफ्तारी भी हुई है । मधुबनी पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता कर छापेमारी की जानकारी दी और बताया कि मधुबनी नगर में 750 ML की 20 कार्टून और 375 ML की 28 कार्टून कुल 432 लीटर शराब के साथ एक स्कार्पियो गाडी, दो मोबाइल एक ड्राइविंग लाइसेंस एक ग्रीन कार्ड और एक पहचान पात्र की बरामदगी हुई वहीँ, पंडौल थाना अंतर्गत 32 कार्टून शराब कुल 286.5 लीटर के साथ एक सूमो गाड़ी, एक यामाहा मोटर साइकल, तीन मोबाइल की बरामदगी की गई !
मंगलवार, 13 जून 2017
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में भारी मात्रा में शराब बरामद
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें