राम नाथ कोविंद, मोदी, सोनिया ने एयर मार्शल के निधन पर जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 सितंबर 2017

राम नाथ कोविंद, मोदी, सोनिया ने एयर मार्शल के निधन पर जताया शोक

ram-nath-kehvind-narendra-modi-sonia-gandhi-pays-tribute-to-arjan-singh
नयी दिल्ली, 16 सितंबर, राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज एयर मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी समवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद ने एयर मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 1965 के युद्ध में सैन्य नेतृत्व के लिए देश उनका अभारी है। मार्शल अर्जन सिंह के निधन का समाचार मिलते ही श्री काविंद ने ट्वीट किया “वायु सेना के मार्शल और महान योद्धा के निधन से दुखी हूँ। उनके परिवार तथा भारतीय वायु सेना समुदाय के प्रति समवेदना।” उन्होंने कहा कि मार्शल अर्जन सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के हीरो थे और 1965 की लड़ाई में सैन्य नेतृत्व के लिए देश उनका अाभारी रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख में वे पूरे देश के साथ हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति समवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयर मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आज रात ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना की क्षमता निर्माण की एयर मार्शल अर्जन सिंह की प्रतिबद्धता तथा लगन से देश की रक्षा सामर्थ्य को बहुत मजबूती मिली। उन्होंने कहा “अर्जन सिंह एक विशिष्ट वायु योद्धा और बेहतरीन इन्सान थे तथा पूरा देश उनके निधन से गहरे सदमे में है। हम देश के लिए उनकी विशिष्ट सेवाओं को याद रखेंगे।” श्री माेदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा “भारत-पाकिस्तान के 1965 के युद्ध के समय एयर मार्शल अर्जन सिंह ने जिस सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व को दर्शाया, देश उसे कभी नहीं भुला पायेगा। कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो वह अस्वस्थ थे और मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने खड़े होकर सैल्यूट करने कोशिश की, ऐसा उनका विशिष्ट सैन्य अनुशासन था।” कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय वायु के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वायु सेना के एक योद्धा के रूप में उनका अतुलनीय योगदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। श्रीमती गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि एयर मार्शल अर्जन सिंह एक श्रेष्ठ सैनिक और राजनयिक थे जिन्होंने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा सीमा पर उनके सफल अभियान के लिए विशेष रूप से याद किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह हमारी सशस्त्र सेनाओं के मुकुट के एक रत्न थे और वायु सेना के योद्धा के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वित्त मंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री अरुण जटेली ने कहा कि मार्शल अर्जन सिंह एक महान सैनिक के रूप में याद किये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: