नयी दिल्ली 01 दिसम्बर, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या नगर निगम चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में राम लहर पर सवार है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के आज आये परिणामों में भाजपा को भारी बढत है। पहली बार अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। पार्टी ने यहां से ऋषिकेश उपाध्याय को चुनाव में उतारा था। श्री उपाध्याय ने चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन बिंदु को करीब 4600 वोटों के अंतर से हराया है। अयोध्या में पार्टी की जीत और राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की भारी विजय पर श्री स्वामी ने ट्वीट कर कहा “उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा राम लहर पर सवार है। 2019 में आंधी का इंतजार है।”
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा राम लहर पर सवार: स्वामी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें