बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य) बिहार में हो रहे लागातार आतंकी वारदातों से पब्लिक ही नहीं पुलिस भी परेशान।अभी अभी लखमिनियाँ बलिया में हुई मानसरोवर होटल में अपराधियों द्वारा फायरिंग जिसमें एक बुरी तरह से गोली लगने से हुआ घायल और मुजफ्फरपुर की भी ताजी घटना दिल दहलाने वाली घटना का कोई पुख्ता खुलासा भी नहीं हो पाया और आज बेगूसराय कोर्ट परिसर में शस्त्र किसी बड़े घटना को अंजाम देने की मंसूबे से घुसे अपराधियों को को पुलिस ने धार दबोचा।पुलिस कप्तान आदित्य कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही के लिये उठाया कदम। ए एस पी अभियान अमृतेश के नेतृत्व में कोर्ट परिसर को घराबन्दी में लेते हुए इस ऑपरेशन को सफल बनाया।आगे आपको बता दूँ की कोर्ट परिसर में घुसे तो थे चार अपराधी परन्तु तीन को पुलिसकर्मियों ने अपने हिरासत में ले लिया है एक भागने में हुआ सफल।पुलिस के अनुसार अभी किसी भी अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है,और यह भी पता नहीं चल पाया है कि अपराधी किसके इशारे पर और किसको मारने के मंसूबे से घुसा था कोर्ट परिसर में।नयूज़ प्रेषित करने तक आगे की कोई सूचना अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।
सोमवार, 24 सितंबर 2018
बेगूसराय : कोर्ट परिसर में घुसे चार अपराधियों में तीन गिरफ्तार एक फरार।
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें