भाजपा का आरोप, ममता चला रही हें तानाशाही - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

भाजपा का आरोप, ममता चला रही हें तानाशाही

bjp-blame-mamta-autocrat
नयी दिल्ली, छह दिसम्बर, भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में ‘‘तानाशाही’’ चलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में राज्य में सात दिसम्बर से शुरू हो रही ‘रथ यात्रा’ निकालने के लिए राज्य सरकार के अनुमति नहीं मिलने के बाद, पार्टी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की शरण ली है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बनर्जी ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ कर रही हैं और इसलिए उनकी सरकार ने पहले आएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अब शाह के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।  पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अनुमति पाने के लिए हमें बार बार अदालत जाना पड़ता है। अदालत ने हर बार राज्य सरकार को डांट लगाई है लेकिन उन्होंने (बनर्जी) कोई सबक नहीं सीखा।’’ भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वह तानाशाही चला रही हैं। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष का तीन ‘‘रथ यात्राओं’’ वाली ‘‘लोकतंत्र बचाओ रैली’’ की शुरूआत करने का कार्यक्रम था। 

कोई टिप्पणी नहीं: