अंकिता रैना फिर शीर्ष 200 से बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

अंकिता रैना फिर शीर्ष 200 से बाहर

ankita-raina-again-out-of-top-200
नयी दिल्ली आठ अप्रैल, भारत की चोटी की महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना नौ पायदान नीचे खिसककर फिर शीर्ष 200 से बाहर हो गयी है जबकि पुरूष वर्ग में प्रजनेश गुणेश्वरन एक स्थान के नुकसान के बावजूद देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। पिछले साल 181वें स्थान तक पहुंचने वाली अंकिता इस साल 14 जनवरी को फिर से शीर्ष 200 में शामिल हुई थी और इस बीच अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 164वीं रैंकिंग पर पहुंची लेकिन जापान में पिछले दो आईटीएफ टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के कारण अब वह डब्ल्यूटीए रैकिंग में 203वें स्थान पर खिसक गयी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में अंकिता अब भी चोटी पर बनी हुई हैं। उनके बाद करमन कौर थांडी (पांच पायदान नीचे 213वें स्थान पर) और प्रांजला यादलापल्ली (296) का नंबर आता है। पुरूषों की एटीपी रैंकिंग में प्रजनेश 82वें स्थान पर हैं। उनके बाद रामकुमार रामनाथन (141) और युकी भांबरी (232) का नंबर आता है। युगल में रोहन बोपन्ना एक पायदान ऊपर 34वें स्थान पर पहुंच गये हैं। दिविज शरण 43वें, जीवन नेदुचेझियन 66वें, पुरव राजा 85 और लिएंडर पेस 91वें (एक पायदान ऊपर) स्थान पर काबिज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: