मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : टाउन क्लब मैदान में आज शनिवार को भाकपा माले ने एक जिला सम्मेलन किया, साथ संविधान बचाओ रैली भी की। रैली के माध्यम से भाकपा माले ने अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉ० दीपांकर भटाचार्य ने बताया कि इस देश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। उनको CAA और NRC के फेर में फंसा कर उनके साथ छल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज टाउन क्लब मैदान में जिला सम्मेलन में सभी कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने ओर जानकारी देते हुए बताया कि इस CAA और NRC के फेर में इस देश मे मोदी सरकार इस देश के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को देश से बाहर करने में लगी है। वहीं, NPR के नाम पर लोगों को देश से बाहर निकालने में लगी हुई है। वहीं इस मौके पर मुख्य वक्ताओं में कॉ० दीपंकर भटाचार्य(राष्ट्रीय महासचिव,भाकपा माले), कॉ० धीरेंद्र झा(राष्ट्रीय महासचिव, खेमग्रस), कॉ० महबूब आलम(विधायक दल नेता, भाकपा माले) थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कॉ० ध्रुव नारायण कर्ण, जयनगर प्रखंड सचिव भूषण सिंह एवं अन्य जिले भर से आये दर्जनों नेताओं ने मंच साझा किया और सभा को संबोधित किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद थे।
शनिवार, 18 जनवरी 2020
मधुबनी : संविधान बचाओ रैली कर माले ने CAA व NRC का किया विरोध
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें