धनबाद : ट्रक मैकेनिक के बेटे ने पास की सीए परीक्षा, तीन में दो बेटे सीए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

धनबाद : ट्रक मैकेनिक के बेटे ने पास की सीए परीक्षा, तीन में दो बेटे सीए

truck-drivar-ca-dhanbad
धनबाद (आर्यावर्त संवाददाता) : 'कौन कहता है आसमां में सुराग नही हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों' इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है धनबाद कोयलांचल के गोविन्दपुर प्रखंड स्थित कौवाबान्ध निवासी शंकर प्रसाद नामक  एक ट्रक मैकेनिक के दो बेटों ने।गुरुवार को ICAI द्वारा घोषित  सीए फाइनल रिजल्ट में शंकर प्रसाद के छोटे बेटे राहुल कुमार ने 213 अंक लेकर दूसरे ग्रुप में  सफलता प्राप्त कर ली है।जबकि पहला ग्रुप उसने पिछले टर्म में पास की थी।इससे पूर्व शंकर प्रसाद के मंझले बेटे रौशन कुमार ने मई  2012  में  हुए सीए फाइनल की परीक्षा में कोयलांचल में टॉप किया था।एक के बाद एक करके दो बेटों के सीए बनने पर परिवार में खुसी का माहौल देखने को मिला।घर परिवार में बधाई देने वालों के पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।कई स्थानीय समाज सेवियों ने कहा कि शंकर प्रसाद ने काफी मेहनत करके तीनो बच्चों को पढ़ाया लिखाया । सीए बनने का सपना बड़े बेटे संजय ने देखी थी।लेकिन वो अब तक फाइनल परीक्षा में सफल नही हो पाया है लेकिन अपने छोटे भाइयों के लिए प्रेरणा का स्रोत जरूर बना।कौवाबान्ध में शंकर मिस्त्री के नाम से पहचाने जाने वाले उक्त मैकेनिक का सपना है कि उसके तीनो बेटे सीए बनें।

कोई टिप्पणी नहीं: