मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय, मधुबनी स्थित सभाकक्ष में सेन्टर फाॅर डेवलपमेंट स्टडीज, मधुबनी के अध्यक्ष, श्री डी0 पी0 कर्ण द्वारा संग्रहित किये गये "मधुबनी डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स बुक" का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समीर कुमार महासेठ, सुमन कुमार महासेठ, तौसीफ अहमद, एस0एन0 लाल, देवानंद झा, रामश्रृंगार पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, गुड्डू सिंह, कौशल किशोर, राजीव कुमार, कैलाश भारद्वाज, किशोर कुमार, अशोक कुमार, विवेक कुमार, पंकज कुमार कारक, रोहित कुमार, इंद्रभूषण रमण बमबम, सुरेश कुमार बैरोलिया, डाॅ0 विनय कुमार लाल दास, डाॅ0 सच्चिदानंद, अमरेश कुमार श्रीवास्तव, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने कहा कि मधुबनी डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स बुक सूचनाओं का अदभुत भंडार है। यह लोगों के लिए विशेषकर सभी वर्गो के लिए अति उपयोगी पुस्तक है। इसमें एक ही पुस्तक में विभिन्न प्रकार के आंकड़ों का समागम किया गया है। बिहार में पहली बार प्रकाशित होने वाली यह एक अनूठी पुस्तक है। जिसमें सभी क्षेत्रों की जानकारियों को सहेजा गया है। लोगों को एक-दूसरे से संपर्क स्थापित करने में यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस पुस्तक को तैयार करने को लेकर श्री डी0 पी0 कर्ण को कोटिश: धन्यवाद दिया और कहा कि आपके अदम्य साहस और संघर्ष के कारण ही इस उपयोगी पुस्तक का विमोचन संभव हो सका है। तत्पश्चात कार्यक्रम को माननीय विधायक, मधुबनी, माननीय, विधान पार्षद, मधुबनी, श्री रामश्रृंगार पांडेय, तौसीफ अहमद, श्री देवानंद झा, श्री डी0 पी0 कर्ण एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा भी संबोधित किया गया। इस मधुबनी डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स बुक में मधुबनी जिला, बिहार एवं देश से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के महत्त्वपूर्ण आंकड़े सुव्यवस्थित रूप में उपलब्ध कराया गया है। इसमें इमरजेंसी दूरभाष नंबर, मधुबनी जिला से संबंधित मौलिक जानकारियां, मधुबनी जिला के विभिन्न विभागों का जिला से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के नाम एवं संपर्क संख्या, मधुबनी शहर के व्यावसायिक संस्थानों के नाम एवं संपर्क संख्या, जनगणना-2011 आधारित मधुबनी जिला के महत्त्वपूर्ण जनसांख्यिकीय आंकड़े, मधुबनी जिला के सभी लगभग 14,000 पंचायती राज सदस्यों के नाम पदनाम एवं संपर्क संख्या, बिहार राज्य की महत्त्वपूर्ण संपर्क सूत्र(मंत्रालय और सचिवालय से संबंधित), भारत की महत्त्वपूर्ण संपर्क सूत्र(मंत्रालय और सचिवालय से संबंधित), शिक्षा से संबंधित अनकों महत्त्वपूर्ण आलेख एवं ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान से संबंधित महत्त्वपूर्ण आलेखों का संग्रहण किया गया है।
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020
डीएम ने मधुबनी डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स बुक का किया विमोचन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें