मुंबई, 18 अप्रैल, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि दो बार के विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं । पीटरसन ने कहा कि धोनी की महानता पर सवाल उठाना असंभव है । उन्होंने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ अपेक्षाओं के इतने भारी बोझ के बीच उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उस पर सवाल उठाना काफी कठिन है । उनसे इतनी अपेक्षायें रही है और उनके बीच जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है ।’’ भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीता । भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 चैम्पियन ट्राफी भी जीती थी ।
रविवार, 19 अप्रैल 2020
धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान : पीटरसन
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें