फ्रांस से उड़कर तीन और राफेल विमान भारत पहुंचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जुलाई 2021

फ्रांस से उड़कर तीन और राफेल विमान भारत पहुंचे

three-more-rafael-reach-india
नयी दिल्ली, 21 जुलाई, राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे। इन विमानों को भारतीय वायु सेना की राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। फ्रांस से आए इन विमानों को हवाई मार्ग के बीच में संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने ईंधन उपलब्ध कराया। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, “फ्रांस के इस्त्रेस एयर बेस से उड़कर बिना रुके तीन राफेल विमान कुछ देर पहले भारत पहुंचे। हवाई मार्ग के बीच में सहायता देने के लिए यूएई वायु सेना को भारतीय वायु सेना धन्यवाद देती है।” इस खेप के आने के बाद अब भारत में पास 24 राफेल विमान हो गए हैं। राफेल जेट की नई स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयर बेस पर स्थित होगी। पहली राफेल स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर स्थित है। एक स्क्वाड्रन में 18 विमान होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: