मधुबनी : छठ घाटों पर सादे लिबास में भी पुलिस बल की होगी तैनाती। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

मधुबनी : छठ घाटों पर सादे लिबास में भी पुलिस बल की होगी तैनाती।

  • शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एवम सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा* *एवम* *पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने संयुक्त आदेश के तहत 434 महत्वपूर्ण स्थानो पर 868 दंडाधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त, छठ घाटों पर सादे लिबास में भी पुलिस बल की होगी तैनाती। छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • 30 एवं 31 अक्टूबर को  सम्पूर्ण जिले में नाव परिचालन पर पूरी तरह से रहेगी रोक। गश्ती दल की भी हुई प्रतिनियुक्ति, किसी भी प्रकार की सूचना,शिकायत या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-224425 एवम आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 222576 पर करे संपर्क। 

Madhubani-dm-order-for-chhath
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा प्रशानिक तैयारियों का स्वयं कर रहे है मॉनिटरिंग। शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एवम सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी*अरविन्द कुमार वर्मा *एवम* *पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने संयुक्त आदेश के तहत जिले के महत्वपूर्ण 434 स्थानो पर 868 दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति किया है,साथ ही पर्याप्त* *संख्या में* *पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त गश्तीदल एवम क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। सभी 21 प्रखंडो के लिए वरीय पदाधिकारियो को प्रखंडो का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। विधिव्यवस्था के आलोक में पूरे जिले को पाँच भागों में बांटकर अनुमंडल अधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदधिकारो को   उसकी जबाबदेही दी गई है। समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की  स्थापना की गईं है,जिसका दूरभाष नंबर 06276-224425 एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का नंबर 222576 है। छठ पर्व के अवसर पर संभावित भीड़ को नियंत्रण करने तथा छठ व्रतियों के आने-जाने में सुविधा के दृष्टिकोण से  शहरी  क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गो एवं घाटों पर स्थाई रूप से विशेष  व्यवस्था लागू किया गया है। छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 30एवं 31 अक्टूबर को  सम्पूर्ण जिले में नाव परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सभी छठ घाटों पर सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। डीएम के निर्देश पर वरीय अधिकारियों ने आज अपने संबधित प्रखंडो के छठ घाट का अवलोकन भी किया एवम प्रशानिक तैयारियो का जायजा भी लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: