मधुबनी : नीतीश मिश्र ने निशा भारती को सम्मानित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

मधुबनी : नीतीश मिश्र ने निशा भारती को सम्मानित किया

Nisha-bharti-honored
मधुबनी, झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने बिहार अंडर 19 महिला क्रिकेट खिलाड़ी मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के निशा भारती को सम्मानित किया है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य स्तरीय क्रिकेट अम्पायर व झंझारपुर जिला भाजपा क्रिर्रा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंहने कहा कि बिहार अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में चयनित मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के ऑलराउंडर खिलाड़ी निशा भारती को झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने पटना में अपने निजी आवास पर बुलाकर मोमेन्टो से सम्मानित किया है।साथ ही हर सम्भव मदद करने का वादा एवं शुभकामनाएं और बधाई दिया है। इस मौके पर अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने विधायक नीतीश मिश्रा को एक ज्ञापन सौपा है, जिसके माध्यम से मांग किया है कि झंझारपुर स्टेडियम का सुदृढ़ीकरण, टर्फ पिच का निर्माण, क्रिकेट प्रशिक्षण केन्द्र और मधुबनी जिला क्रिकेट संघ को मदद करने की  मांग किया है।विधायक नीतीश मिश्रा ने मांग को पूरा करने का वादा किया है। निशा भारती को सम्मानित करने एवं अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह के मांग को पूरा करने के वादा के लिए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के चेयमैन ओंकार नाथ झा, संयोजक कालीचरण, चन्देश्वर मिश्र, सोहन झा, पवन झा, संजीब झा, मिहिर झा, राहुल मेहता, अनिल कुमार सोनू, अर्जुन सिंह, अमर कुमार, अरुण यादव, आलोक तिवारी, दिलीप सिंह, मुराद खान , शिव कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू, नवनीत कुमार, जितेन्द्र किशोर, बिनोद दत्ता, सर्वेश मिश्र, आशीष कुमार सिंह, बद्री नाथ मिश्र, दीपक पोद्दार, राघवेंद्र सिंह, पप्पू साह, चन्दन सिंह, कैलाश भंडारी , नीतीश झा, नीरज साह  सहित अन्य क्रिकेट के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने नीतीश मिश्रा जी को शुभकामनाएं और बधाई दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: