बिहार : आज रात ढाका के रुपहरा पहुंचेंगे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 दिसंबर 2022

बिहार : आज रात ढाका के रुपहरा पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

  1. जन सुराज पदयात्रा का 71वां दिन

Jan-suraj-pad-yatra
जतवालिया, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 71वें दिन की शुरुआत जतवालिया पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ जतवालिया से निकल कर तिलहारा कला, बरवाहा फतेह मोहम्मद, सिसनी, बड़ा हरदिया, भगवानपुर, भखरी पंचायत से होते हुए ढाका प्रखंड के रुपहारा पंचायत में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेंगे। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 750 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 200 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। दिन भर के पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: