सीहोर। महिला पहलवान सुहानी सेन जॉर्डन में आयोजित एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। महोडिया ग्राम निवासी बबलू सेन की पुत्री एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा सुहानी ने इन्दौर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिस के बाद सुहानी दिल्ली में होने वाली ट्रायल में भाग लेगी। सुहानी इससे पहले भी 65 किलोग्राम में तहसील, जिला, प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। फिलहाल सुहानी हरियाणा सोनीपत में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सुहानी की उपलब्धि पर कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले, प्रदीप विशिष्ट, कोच लोकेश परमार, खिलाड़ी अवधेश, दीपक, मोहन सौरभ, अरनव, नितिन, सुहानी ठाकुर, आरती, रिशा, प्रिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
शुक्रवार, 7 जून 2024
सीहोर : एशियाई कुश्ती के लिए मध्य प्रदेश टीम में सुहानी सेन का हुआ चयन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें