सीहोर : टूरिस्ट डेव्लपमेंट एण्ड संस्कृति एक्सचेंज सेमिनार काठमांडु में पत्रकार त्रिपाठी सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 जून 2024

सीहोर : टूरिस्ट डेव्लपमेंट एण्ड संस्कृति एक्सचेंज सेमिनार काठमांडु में पत्रकार त्रिपाठी सम्मानित

  • भारत से नेपाल पहुॅचा था पत्रकारों का दल

Sehore-journalist-honored
सीहोर। पड़ोसी देश नेपाल और भारत के बीच टूरिस्ट यात्राओं को बढ़ावा देने और संस्कृति के आदान-प्रदान को लेकर एक बड़ा सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें नेपाल सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश सरल महावत उपस्थित थे। इस सेमिनार में भारत से बड़ी संख्या में पत्रकारों का एक दल पहुॅचा था। यहॉ सीहोर के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत त्रिपाठी का सम्मान भी किया गया। राजधानी भोपाल के स्वतंत्र पत्रकार विनोद सूर्यवंशी अध्यक्ष एमपी प्रेस क्लब सहित संगठन के अनेक पत्रकार साथी बड़ी संख्या में काठमांडू पहुॅचे थे।  पिछले सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नर्मदापुरम के नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल भी इस कार्यक्रम में काठमांडू में मौजूद थे। इनके अलावा आई एफ डब्ल्यू जे राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव भोपाल, विनोद सूर्यवंशी भोपाल, भरत बिटकेकर गोवा, सुनील वर्मा अकोदिया, गिरिराज बंजारिया आगर मालवा, पुष्पेंद्र सिंह जादौन जयपुर शामिल रहे। काठमांडू नेपाल की जैन धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल के वित्तमंत्री प्रकाश सरल ने सभी पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: