इस अवसर पर श्री महेश गिरधर, एमडी एवं सीईओ, एवरएनविरो रिसोर्स मैनेजमेन्ट प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘यह परियोजना व्यर्थ प्रबन्धन एवं नवीकरणीय उर्जा उत्पादन की दोहरी चुनौतियों को हल कर स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस युनिट से न सिर्फ शहर में ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन और वायु प्रदूषण कम होगा बल्कि स्वच्छ उर्जा एवं उच्च-गुणवत्ता की फरमेंटेड ओर्गेनिक खाद का निर्माण भी होगा। इस तरह यह परियोजना सर्कुलर इकोनोमी को बढ़ावा देकर शहरी एवं ग्रामीण समुदायों को लाभान्वित करेगी तथा भारत के नवीकरणीय उर्जा लक्ष्यों में योगदान देगी।’’ इस प्लांट का उद्देश्य कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्पादन में सालाना 56,700 टन कमी लाकर क्षेत्र के पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना है। इससे व्यर्थ को लैण्डफिल में डाइवर्ट कर ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही उप-उत्पाद के रूप में बनने वाले एफओएम (फरमेंटेड ओर्गेनिक मैन्योर) का उपयोग सालाना 1 लाख एकड़ ज़मीन की उत्पादकता बढ़ाने एवं मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए किया जा सकेगा।
श्री केए चौधरी, चीफ़ प्रोजेक्ट्स एण्ड ऑपरेशन्स ऑफिसर, एवरएनविरो रिसोर्स मैनेजमेन्ट प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम नवीकरणीय उर्जा का उत्पादन बढ़ाकर, फरमेंटेड ओर्गेनिक खाद के द्वारा कृषि की उत्पादकता बढ़ाकर तथा हरित नौकरियों का सृजन कर उत्तर प्रदेश की स्थायित्व की यात्रा को गति प्रदान करना चाहते हैं। यह प्लांट न सिर्फ शहर में पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक अवसर भी उत्पन्न करेगा। इस तरह यह नौकरियां उत्पन्न करने और राजस्व के सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’ प्रयागराज कूड़े के निपटान की बढ़ती समस्या से जूझ रहा है, रोज़ाना शहर में कूड़े के ढेर बढ़ते चले जा रहे हैं। प्रयागराज नगर निगम द्वारा इस समस्या को हल करने के प्रयासों के तहत बायो-सीएनजी प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यह प्लांट घरों, होटलों, रेस्टोरेन्ट्स और मंदिरों से निकलने वाले कूड़े को बायो-सीएनजी एवं फरमेंटेड ओर्गेनिक मैन्योर में बदलकर आय के भरोसेमंद स्रोत उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा यह परियेजना तकरीबन 200 नौकरियां उत्पन्न कर स्थानीय आर्थिक विकास में भी योगदान देगी। यह पहल स्वच्छ एवं अधिक स्थायी प्रयागराज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें