- राखी महोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बहनों को दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश
राखी बांधने के पश्चात बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लम्बी उम्र, स्वस्थ जीवन और जनसेवा में सफलता की शुभकामनाएं दी। श्री राजेश राम ने भी सभी बहनों को उपहार स्वरूप शुभ आर्शीवाद और स्नेह प्रदान किया . इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का प्रतीक है.यह पर्व हमें नारी सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश देता है.बहनों द्वारा बांधी गई राखी केवल एक धागा नहीं बल्कि हमारी सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कृति की पहचान है.कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है.समाज में हर बहन, बेटी सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने यही रक्षाबंधन का सच्चा अर्थ है. मैं सभी बहनों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके स्नेह और विश्वास के लिए आभार प्रकट करता हूं. राखी महोत्सव में विधायिका प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरवत जहां फातमा, रीता सिंह, साधना रजक,खुशबू कुमारी, विनीता, राजेश राठौड़,अम्बुज किशोर झा, सौरभ सिन्हा, रौशन कुमार सिंह, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, कमल कमलेश, अरविन्द लाल रजक, शशांक शेखर, पंकज यादव मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें