मुंबई : गूंजा गिफ्टिंग और स्टेशनरी का महाकुंभ, गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो और पेपरवर्ल्ड ने बढ़ाई बाजार की रौनक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

मुंबई : गूंजा गिफ्टिंग और स्टेशनरी का महाकुंभ, गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो और पेपरवर्ल्ड ने बढ़ाई बाजार की रौनक

Gifting-stationary-market
मुंबई (अनिल बेदाग): देश-विदेश के खरीदारों को आकर्षित करते हुए गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो मुंबई और पेपरवर्ल्ड मुंबई का शुभारंभ हुआ। इस बार 425 एग्ज़िबिटर्स ने इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स की बड़ी प्रदर्शनी लगाई है। खास आकर्षण में भारतीय निर्माताओं के नए लॉन्च, इंटरनेशनल ब्रांड्स, लाइव पेपरमेकिंग वर्कशॉप, सस्टेनेबल इनोवेशन हब, ट्रेंडिंग प्रोडक्ट ज़ोन और स्टार्टअप व इनोवेशन हब शामिल हैं। यहाँ प्रदर्शित किए गए प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज खरीदारों को बेहतरीन क्वालिटी के पेपर और स्टेशनरी आइटम्स के साथ लग्ज़री और कस्टमाइज़्ड गिफ्टिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रही है। गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो मुंबई और पेपरवर्ल्ड मुंबई का एक साथ आयोजन गिफ्टिंग सॉल्यूशंस, ऑफिस सप्लाइज़, स्कूल प्रोडक्ट्स, आर्ट मटेरियल, क्रिएटिव स्टेशनरी, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स और लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज़ की शानदार पेशकश है। वर्ष 2026 का यह संयुक्त आयोजन तीन दिनों तक खरीदारों और विक्रेताओं के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म की पेशकश कर रहा है, जहाँ व्यापक प्रोडक्ट शोकेस के जरिए व्यापार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।


उद्घाटन के मौके पर हिमानी गुलाटी, डायरेक्टर, एमईएक्स एग्ज़िबिशन्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, "आज इन दोनों को-लोकेटेड शोज़ की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह संस्करण तेजी से बढ़ती इन दोनों ही इंडस्ट्रीज़ की मजबूती और रचनात्मक सोच को दर्शाता है। गिफ्टिंग की पूरी रेंज और बेहतरीन क्वालिटी के स्टेशनरी व पेपर प्रोडक्ट्स को एक ही छत के नीचे लाकर हम सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं कर रहे, बल्कि नए आइडियाज़ और इनोवेशन के लिए मजबूत लॉन्चपैड भी तैयार कर रहे हैं।" वहीं, राज मानेक, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर, मेसे फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड, ने कहा, "आज पेपरवर्ल्ड मुंबई का गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो मुंबई के साथ आयोजन हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। शो फ्लोर पर खरीदारों और विक्रेताओं की भारी भागीदारी से माहौल ऊर्जा से भरा हुआ है। हमें खास खुशी है कि इन दोनों एक्सपो में भारत के साथ-साथ विदेशों से भी खरीदार अपनी सोर्सिंग जरूरतों के लिए आ रहे हैं। ये दोनों आयोजन मिलकर बिज़नेस के अवसर, बाजार की समझ और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लाइव अनुभवों का पूरा पैकेज दे रहे हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: