मधुबनी : होली पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार का संयुक्त आदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 मार्च 2026

मधुबनी : होली पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार का संयुक्त आदेश

  • जिले के 478 स्थानों पर 956  दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति, शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

Holi-law-and-order-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 03 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहाद्रपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने एवं इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर  जिला प्रशासन  द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवं ऐतिहातन तैयारी  कर ली गई है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा  एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 478 स्थानों पर  956  दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहण करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित है। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश दिया गया है विधिव्यवस्था संधारण को लेकर सम्पूर्ण जिले को पाँच भाग में बाँटकर एडीएम स्तर के  पदाधिकारियो  को जबाबदेही दी गई है, जो सीधे पल -पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने प्रखंडों में  शांतिपूर्वक होली पर्व संपन्न कराने* को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने की अपील किया हैं।


जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 02 मार्च से  05 मार्च 2026  तक पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा,जिसका दूरभाष नंबर 06276-224425 है।  इस अवधि में जिला नियंत्रण कक्ष  24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा। सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। *किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन, अग्निशमन, आदि  की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके। विद्युत संबंधी समस्या से निबटने के लिए फ्यूज काल सेंटर की स्थापना की गई है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि जीवन रक्षक दवााओं के साथ, एंबुलेंस को चिकित्सा दस्ता के साथ नियंत्रण* कक्ष में प्रतिनियुक्त करें। साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सा दल सक्रिय और सजग* रहेंगे। डीजे के साथ साथ  उत्तेजक और अश्लील होली गायन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। लगातार सघन वाहन जांच चलाते रहने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ड्रोन एवं प्रशिक्षित डॉग के सहयोग से सभी सार्वजनिक भवनों, नदी, जंगल, खेत-खलिहान आदि में सघन जांच अभियान चलायें। सूचनातंत्र को मजबूत बनाकर सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। सभी एसडीएम व एसडीपीओ तथा उत्पाद अधीक्षक को 24 घंटे संदिग्ध स्थलों पर छापामारी करने का निर्देश दिया गया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष भी 24 घण्टे अलर्ट मोड़ में कर रहा है कार्य।किसी भी प्रकार की आपदा,अगलगी आदि की सूचना के लिए 112 या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर तुरंत संपर्क करे।

कोई टिप्पणी नहीं: