गाजियाबाद : ’मेवाड़ अभिव्यक्ति‘ का रंगारंग समापन, विद्यार्थियों ने फैशन शो व समूह नृत्य से समां बांधा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 मार्च 2026

गाजियाबाद : ’मेवाड़ अभिव्यक्ति‘ का रंगारंग समापन, विद्यार्थियों ने फैशन शो व समूह नृत्य से समां बांधा

  • नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना मेवाड़ का मकसद-डॉ. गदिया

Mewar-ghaziawad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम के तहत आयोजित ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2026’ के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैशन शो में ‘विकसित भारत-2047’ की अद्भुत छटा देखने को मिली। महिला सशक्तीकरण, मेक इन इंडिया, भारत की सुरक्षा-मजबूती, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विकसित भारत युवा भारत और नया भारत नई सोच पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका ख़ूब मन मोहा। इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मेवाड़ अभिव्यक्ति-2026 में सैंकड़ों बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना ही मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का मकसद है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर करने की उनकी कोशिश हमेशा रहती है। उनकी कोशिश रहती है कि बच्चे अपना सर्वांगीण विकास कर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से जब बाहर निकलें, श्रेष्ठ करियर बनाएं। समाज और देश की मुख्यधारा से जुड़ें। समूह नृत्य व फैशन शो समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। आकर्षक वेश धरकर मंच पर जब छात्र-छात्राएं पहुंचे तो पूरे सदन में खूब तालियां बजीं। उनकी भाव-भंगिमाओं को देखकर दर्शक खूब उत्साहित हुए। सभी बच्चों की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया व निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने फैशन शो और नृत्य प्रतियोगिताओं की निर्णायक मधुमिता दास को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संचालन अमित पाराशर ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: