मधुबनी : चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 मार्च 2026

मधुबनी : चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

Bike-thieve-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 11 मार्च। 19 फरवरी को समय करीब 10:38 बजे नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा क्रिब्स हॉस्पीटल के पास से मोटरसाईकिल चोरी की सूचना नगर थाना को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति उपरांत नगर थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। इस संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड सं0. 84/26, 19 फरवरी, धारा-303(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा CCTV फूटेज के अवलोकन के आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई थी। जिनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में 09 मार्च को सुनील कुमार पुनः नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसे पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया एवं उनकी निशानदेही पर 01 चोरी की गई मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में पता चला कि इनके द्वारा क्रिब्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के बीच कई मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं एवं चोरी की गई मोटरसाईकिल को खजौली थाना के विशाल कुमार को बेचते थे एवं जिसका उपयोग अवैध शराब ढ़ोने में होता था। तत्पश्चात पुलिस द्वारा खजौली थाना क्षेत्र से विशाल कुमार की गिरफ्तारी भी कर ली गई हैं। पूछताछ के दौरान इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता चला हैं। जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही हैं। गिरफ्तार सुनील कुमार का अपराधिक इतिहास भी हैं एवं पूर्व मे मद्य निषेध के कांडों मे पूर्व में कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: