मुंबई : प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

मुंबई : प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार

Deepika-padukone
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की सबसे दमदार अदाकाराओं में शुमार दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ को लेकर। प्रेग्नेंसी के खास दौर में भी उनका प्रोफेशनल कमिटमेंट फैंस को हैरान कर रहा है। एटली के निर्देशन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट में दीपिका न सिर्फ एक अहम किरदार निभा रही हैं, बल्कि अल्लू अर्जुन के साथ जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन्स से कहानी को नई ऊंचाई देने वाली हैं। फिल्म को लेकर बढ़ते बज के बीच ये साफ हो गया है कि दीपिका का रोल कहानी की रीढ़ है, जहां एक तरफ हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ उनके किरदार की इमोशनल गहराई दर्शकों को बांधे रखेगी। ‘राका’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि स्टार पावर और स्ट्रॉन्ग स्टोरीटेलिंग का बड़ा सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: