पटना (रजनीश के झा), 23 अप्रैल । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम आज नवादा जाने के क्रम में नालंदा के मोरा तालाब में चमड़ा कारीगरों से मुलाकात की। इस दौरान चर्मकार समाज के कारीगरों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए सरकार पर उपेक्षा और अनदेखी का आरोप लगाया। कारीगरों ने कहा कि पारंपरिक पेशे से जुड़े होने के बावजूद उन्हें सरकारी योजनाओं और सहायता से वंचित रखा जा रहा है। इस अवसर पर चर्मकार समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को संविधान की प्रति भेंट कर सामाजिक न्याय, समान अधिकार और सम्मान की लड़ाई में सहयोग की उम्मीद जताई। मुलाकात के दौरान राजेश राम ने कहा कि देश का संविधान कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का सबसे मजबूत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि चर्मकार समाज सदियों से अपने कौशल और मेहनत से समाज की सेवा करता आया है, लेकिन आज यह समाज सरकारी उदासीनता के कारण आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित, वंचित और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके हक और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस संविधान को बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर ने सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर तैयार किया, उसकी भावना को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। राजेश राम ने भरोसा दिलाया कि चर्मकार समाज के कारीगरों की समस्याओं को पार्टी मंच से प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके सम्मानजनक जीवन एवं रोजगार के लिए ठोस पहल की जाएगी।
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Home
बिहार
पटना : चमड़ा कारीगरों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कारीगरों ने भेंट की संविधान की प्रति
पटना : चमड़ा कारीगरों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कारीगरों ने भेंट की संविधान की प्रति
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें